मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक जगन्नाथ महतो को समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई Retired assistant teacher Jagannath Mahato was given emotional farewell by organizing a ceremony

लेखक: प्रकाशित:
सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक जगन्नाथ महतो को समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई Retired assistant teacher Jagannath Mahato was given emotional farewell by organizing a ceremony



कांड्रा : गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेंद्र नगर में समारोह आयोजित कर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक जगन्नाथ महतो को भावभीनी विदाई दी गई. विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेंद्रनगर के प्रधानाध्यापिका आशा रानी ने जगन्नाथ महतो के कुशल कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु जीवन  के लिए शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई. इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ और उपहार प्रदान कर विदाई दी गई. इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त शिक्षक जगन्नाथ महतो ने अपने कार्यकाल के अनुभव के बारे में बताया.समारोह में विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार गुप्ता, विनोद महतो, विजय कुमार सिंह, मनोज महतो, शिक्षिका किरण श्रीवास्तव, मीना, सुनीता महतो, रीना महतो, प्रीति साहू, झरना महतो, ललिता कुमारी, फुलेश्वरी महतो, लक्ष्मी सिंह, हरिमोहन महतो, अमलगम स्टील के सीएसआर राम महतो, राजकिशोर महतो, डब्बू महतो समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन