मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूरे जिले में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन Rakshabandhan, the festival of unbreakable bond between brother and sister, was celebrated with great pomp and joy in the entire district.

लेखक: प्रकाशित:

सरायकेला : जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में गुरुवार को भाई-बहन के असीम प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रातःकाल में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और फिर उनकी कलाई पर राखी बांधी. साथ ही, मिठाई खिला कर बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की. इस दौरान भाइयों ने भी बहनों को विभिन्न प्रकार का उपहार प्रदान कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया. पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस पर्व को लेकर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए थे. बच्चों में भी इस दौरान काफी उत्साह देखा गया. नए-नए कपड़ों में बच्चों की कलाई तरह-तरह की राखियों से सजी रही. सुबह से ही क्षेत्र की मिठाई एवं गिफ्ट की दुकान तथा कपड़ों की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन