मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अर्का जैन यूनिवर्सिटी में कैरियर गाइडेंस व प्रदर्शनी पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को दी गई वायु सेना भर्ती की जानकारी Program on career guidance and exhibition organized in Arka Jain University

लेखक: प्रकाशित:
अर्का जैन यूनिवर्सिटी में कैरियर गाइडेंस व प्रदर्शनी पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को दी गई वायु सेना भर्ती की जानकारी Program on career guidance and exhibition organized in Arka Jain University

आदित्यपुर : अर्का जैन यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के लक्ष्य सीरीज के तहत भारतीय वायु सेना द्वारा कैरियर गाइडेंस व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सभी संकायों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायु सेना में रोज़गार के अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर दीपक महापात्रा, स्क्वाड्रन लीडर अरुण शर्मा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुशील कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट जसज्योत सिंह ने प्रेरण प्रचार प्रदर्शनी वाहन द्वारा कॉकपिट एवं वायुयानों की कार्यशैली पर जानकारियां साझा की.       इस मौके पर वायु सेना के विंग कमांडर दीपक महापात्रा, स्क्वाड्रन लीडर अरुण शर्मा, विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ0 एसएस रज़ी, कुलसचिव सह निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव, निदेशक परिसर डॉ0 अंगद तिवारी, सीएफओ ऋचा गर्ग तथा प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिन्हा ने भी अपने-अपने वक्तव्य रखा और छात्रों को वायु सेना की बारीकियों से अवगत कराया. विंग कमांडर दीपक महापात्रा और स्क्वाड्रन लीडर अरुण शर्मा ने वायु सेना की कई भर्ती प्रणालियों की जानकारी दी तथा छात्रो को बताया कि कैसे वे विभिन्न विषयों से स्नातक व डिप्लोमा डिग्री लेकर भी वायु सेना में अपनी सेवा दे सकते हैं. इस मौके पर कुलसचिव अमित श्रीवास्तव ने इसे एक अद्भुत अवसर बताया जिससे छात्र वायुसेना में जाने का मौका पा सकते हैं और स्थायी रोज़गार हासिल कर सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभागाध्यक्ष हिमांशु सिन्हा ने किया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन