मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र ने किया निवर्तमान उपश्रमायुक्त और नए उपश्रमायुक्त का स्वागत Purendra welcomed the newly posted and outgoing deputy labor commissioner

लेखक: प्रकाशित:
नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र ने किया निवर्तमान उपश्रमायुक्त और नए उपश्रमायुक्त का स्वागत  Purendra welcomed the newly posted and outgoing deputy labor commissioner

स्वागत करते पूर्व नप उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण
#अधिकारीद्वय ने कहा उद्यमी और कामगार के बीच सामंजस्य रहेगी प्राथमिकता
आदित्यपुर: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की ओर से शनिवार को जमशेदपुर के निवर्तमान उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद और नए उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद का स्वागत किया गया. इस दौरान  आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में उन्हें शॉल ओढ़ाकर, बुके प्रदान कर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर जमशेदपुर के नए उपश्रमायुक्त सह अपर निबंधक, श्रमिक संघ झारखंड, रांची राकेश प्रसाद ने कहा कि हमारी तीन प्राथमिकता रहेगी. इन प्राथमिकताओं में विभाग में आने वाले अधिनियम का शत प्रतिशत लाभ कामगारों को दिलाना, उद्यमियों और कामगारों के बीच सामंजस्य बनाकर रखना और असंगठित श्रमिको के लिए आई योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना शामिल है. इस मौके पर अपने सम्बोधन में निवर्तमान उप श्रमायुक्त सह निदेशक, न्यूनतम मजदूरी, झारखंड, रांची सह उप श्रमायुक्त, अनुश्रवण मुख्यालय, उप श्रम आयुक्त,बोकारो राजेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने जमशेदपुर में श्रमिक और उद्योगों के लिए कई कार्य किया जिससे उन्हें संतुष्टि मिली. कहा कि वर्तमान में जहां जिस पद पर जा रहे हैं, वहां से शीघ्र ही नए न्यूनतम वेतनमान की घोषणा की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे. उन्होंने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों और उद्योग दोनों के लिए है. अतः दोनों के बीच सामंजस्य रखना उतना ही जरूरी है. इस मौके पर अपर श्रमायुक्त अजित कुमार पन्ना, श्रम  अधीक्षक जमशेदपुर-दो और चतरा अरविंद कुमार तथा जमशेदपुर-एक, सरायकेला व चाईबासा के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर भी मौजूद थे. स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, प्रमोद  कुमार गुप्ता आदि शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन