मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा एसकेजी क्लब में आयोजित बैठक में होगी जुस्को की बिजली बहाल करने को लेकर चर्चा Meeting regarding electricity problem in Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा एसकेजी क्लब में आयोजित बैठक में होगी जुस्को की बिजली बहाल करने को लेकर चर्चा Meeting regarding electricity problem in Kandra

कांड्रा:  पूर्व पंसस द्वारा रविवार, छह अगस्त को कांड्रा एसकेजी क्लब में क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के मुद्दे पर स्थानीय नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा. इस दौरान क्षेत्र में जुस्को की बिजली बहाल करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी. गौरतलब है कि कांड्रा व आसपास के क्षेत्रों में विगत कई माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति होने से लोगों में रोष व्याप्त है और वे इस मुद्दे को लेकर गोलबंद हो रहे हैं. बताया गया है कि इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का यह आलम है कि प्रतिदिन महज 6 से 7 घंटे ही बिजली रहती है. हल्की बारिश होते ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है. विदित है कि विद्युत सब स्टेशन तीन के फीडर छह से ही कांड्रा समेत रघुनाथपुर, हुदू, डुमरा, पिंड्राबेड़ा आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है. इस फीडर में अक्सर खराबी आने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहती है. पूर्व पंसस सदस्य मुंडा ने उक्त बैठक में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील किया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन