मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह 8 अगस्त को होंगे आजसू पार्टी में शामिल Sunny Singh will join AJSU party on August 8

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह 8 अगस्त को होंगे आजसू पार्टी में शामिल Sunny Singh will join AJSU party on August 8


गम्हरिया: दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह उर्फ ओंकार सिंह अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल होंगे. आगामी 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित शहीद निर्मल महतो के श्रद्धांजलि सभा के दौरान वे समर्थकों  के साथ आजसू पार्टी में शामिल होंगे। इस बावत उन्होंने बताया कि उन्होंने दुर्गा सोरेन सेना को अपने स्तर से मजबूती प्रदान करने का भरसक प्रयास किया. उन्होंने जमीनी मुद्दा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का काम किया, किन्तु, आवाज बुलंद करने के नाम पर अपेक्षा के अनुसार उन्हें पार्टी नेतृत्व से समर्थन नहीं मिला. इस कारण कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया कि जिले में संगठन को खड़ा करने में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं मिला. सन्नी ने बताया कि आजसू संघर्षों की पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाता है. पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के व्यक्तित्व एवं उनके विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने आजसू पार्टी में जाने का फैसला लिया है. इसमे समर्थकों का भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन