मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल का सामाजिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार सम्पन्न Last rites of BJP leader Basco Besra's younger son Anmol completed

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल का सामाजिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार सम्पन्न Last rites of BJP leader Basco Besra's younger son Anmol completed

#विभिन्न दलों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल
आदित्यपुर: बीते शुक्रवार की शाम चांडिल के शहरबेड़ा में हुए सड़क हादसे में मृत भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल उर्फ चीकू बेसरा का शनिवार को सामाजिक रीति-रिवाज के तहत पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. इससे पूर्व उसके शव को भाजपा नेता बास्को बेसरा के पैतृक आवास सीतारामपुर स्थित लखनडीह लाया गया जहां जुटे सैकड़ों लोगों ने उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. लखनडीह स्थित पैतृक आवास अनमोल का शव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो उठा। परिवार के लोगों के क्रंदन से वहां मौजूद सभी लोगों की आँखें नम हो गई। परिजनों का तो रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान भाजपा नेता बास्को बेसरा और उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने वालों में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के   निवर्तमान मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, रमेश हांसदा, पूर्व जिप अध्यक्ष शकुंतला महाली, रितिका मुखी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई झामुमो नेता अमृत महतो, गणेश चौधरी, संजय महतो, सोनू सरदार, सन्नी सिंह, संजय सरदार, लालटू महतो, सुरेश खेतान, सत्यनारायण महतो, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत सिंह, प्रमोद राय, मनोरंजन नंदी, अमित सिंहदेव, लक्ष्मी सरदार, अजीत सेन समेत कई अन्य दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक शामिल थे. विदित है कि बीते शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ट्यूशन के बाद अपने दोस्तों संग स्कॉर्पियो से घूमने निकले बास्को बेसरा के पुत्र अनमोल बेसरा का चांडिल के शहरबेड़ा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत अनमोल बेसरा को मृत घोषित कर दिया था.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन