मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टेम्पो चोरी में नाम दिए जाने के कारण महेश को मिली मौत की सजा Mahesh gets death sentence for being named in tempo theft

लेखक: प्रकाशित:
टेम्पो चोरी में नाम दिए जाने के कारण महेश को मिली मौत की सजा Mahesh gets death sentence for being named in tempo theft

#दोस्तों ने ही पत्थर से कूच कर की थी हत्या, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कालियाबेड़ा से विगत दो अगस्त को  संजयनगर निवासी महेश दुबे उर्फ गुड्डू नामक युवक के बरामद शव मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है. उक्त हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस सम्बंध में परसुडीह थाना में प्रेसवार्ता कर एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि महेश दुबे ने एक टेंपो की चोरी की थी. टेंपो चोरी में प्रदीप पात्रो का नाम भी उसने दे दिया था, जबकि प्रदीप घटना में शामिल नहीं था. इसी घटना का खुन्नस निकालने के लिए प्रदीप ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महेश दुबे की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के पहले प्रदीप पात्रो, वसीम पात्रो और उसका एक साथी संजयनगर में शराब पी रहा था. एक अगस्त को उस समय महेश उस रास्ते से गुजर रहा था. इस दौरान महेश को उनलोगों ने रोक लिया गया और खूब शराब पिलाई. इसके बाद एक ने महेश का हाथ पकड़ा और बाकी के दो लोगों ने उसपर पत्थर से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को कलियाबेड़ा गौशाला से नहर की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे फेंक दिया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन