मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा और आसपास के पंचायतों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुविधा बहाल करे विद्युत विभाग-मधु कोड़ा Irregular power supply in Kandra and surrounding areas

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा और आसपास के पंचायतों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुविधा बहाल करे विद्युत विभाग-मधु कोड़ा Irregular power supply in Kandra and surrounding areas

#पूर्व सीएम ने कांड्रा पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ की बैठक
कांड्रा: कांड्रा और आसपास के पंचायतों में अनियमित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से परेशान लोगों की समस्याओं की सुधि लेने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांड्रा पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की समस्या से अवगत होकर जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक से दूरभाष पर बात कर इसमें सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिया. बताया गया कि विगत कई दिनों से कांड्रा, डुमरा, बुरुडीह, रापचा, हुदू एवं वीरबांस पंचायत के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान हैं. इन पंचायतों में विगत कई दिनों से मात्र 2 से 3 घंटा ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है. इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए गोलबंद होने लगे हैं. बताया गया है कि शुक्रवार को मधु कोड़ा स्वंय इस समस्या को लेकर विद्युत महाप्रबंधक से मिलकर इसके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग करेंगे. विदित है कि कुछ दिनों पूर्व स्थानीय कांग्रेसी नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू ने महाप्रबंधक, विद्युत विभाग जमशेदपुर को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें इन क्षेत्रों में 12 जगहों पर एबी स्विच लगाने की मांग की गई थी. उसके बाद तात्कालिन महाप्रबंधक द्वारा एबी स्विच उपलब्ध भी कराया गया था. लेकिन मिस्त्री की कमी एवं अन्य कारणों से अबतक मात्र छह स्विच ही लगाया जा सका है. तत्पश्चात, प्रकाश राजू द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया था. इसके बाद वे कांड्रा स्थित कार्यालय पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी राम महतो, दिलीप सिंह, चन्दन मिश्रा, शंकर महतो, पूर्व उप मुखिया अनिल सिंह, महेश कालिंदी, रंजीत मोदक, मुन्ना मंडल आदि भी मौजूद थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन