मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में ग्रामीणों ने लिया आंदोलन करने का निर्णय Villagers decided to protest against irregular power supply

लेखक: प्रकाशित:
अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में ग्रामीणों ने लिया आंदोलन करने का निर्णय  Villagers decided to protest against irregular power supply

गम्हरिया: विगत तीन- चार माह से जारी बिजली की आंख मिचौली के खिलाफ कांड्रा और आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. गुरुवार को पांच पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा कांड्रा पंचायत भवन में  संमाजसेवी राम महतो की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. बैठक में बिजली विभाग की लापरवाही और उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और विभाग को सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम  देते हुए विद्युत कार्यालय को अनिश्चितकालीन जाम करने की चेतावनी दी. बैठक में कई राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. सभी ने एक स्वर से क्षेत्र में  विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करने का संकल्प लिया. कहा कि विद्युत आपूर्ति अनियमित रहने से यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोगों को शुद्ध पेयजल भी नियमित रूप से नहीं मिल रहा है. इससे खासकर बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. बताया गया कि पूर्व में भी कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया. किन्तु उनके द्वारा इसके समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. फलस्वरूप लोग आंदोलन करने को मजबूर हैं। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन