मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चौका पुलिस ने मवेशी लदा दो वाहनों को पकड़ा, पांच लोगों को लिया हिरासत में Caught two vehicles carrying cattle

लेखक: प्रकाशित:
चौका पुलिस ने मवेशी लदा दो वाहनों को पकड़ा, पांच लोगों को लिया हिरासत में Caught two vehicles carrying cattle

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर बडामटांड के समीप पुलिस ने मवेशी लदे दो वाहनों को जब्त करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है.  पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात क्षेत्र में गश्ती कर रही पुलिस ने जांच के लिए दो पिकअप वैन (BR 03GB/ 2754 और BR 03GB/ 6897) को रोका. जांच के दौरान दोनों वाहनों पर मवेशी लदा पाया गया. इस दौरान मवेशी का कागजात मांगे जाने पर वाहन पर सवार लोग कागजात नहीं दिखा सके. इसके बाद पुलिस दोनों वाहनों समेत मवेशियों को जब्त कर थाना ले गई. उन वाहनों पर कुल 18 मवेशी लदे थे जिसमे पांच गाय, चार बछड़ा, पांच भैंस और चार भैंस का बछड़ा शामिल है. पुलिस के अनुसार इनमें से एक गाय का बछडा़ मर गया. संदेह जताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन पर पांच गाय और चार बछड़ा लदा रहने के कारण घुटन से बछड़ा मर गया होगा. वाहन पर सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार से मवेशी लेकर जमशेदपुर जा रहे थे जिसे एक खटाल में पहुंचाना था.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन