मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चौका पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक टीप ट्रेलर और तीन हाइवा को किया जब्त Four vehicles carrying sand illegally seized

लेखक: प्रकाशित:
चौका पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक टीप ट्रेलर और तीन हाइवा को किया जब्त Four vehicles carrying sand illegally seized



सरायकेला:  आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की चौका पुलिस ने तिरपाल से ढककर अवैध रूप से बालू ले जाते एक टीप ट्रेलर और तीन हाइवा को जब्त किया है. जब्त वाहनों में दो के चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चालक पुलिस को वाहन पर लदे बालू का चालान नहीं दिखा पाए और दो वाहनों के चालक फरार हो जाने के कारण उन वाहनों के चालान की जानकारी नहीं मिल पाई. पुलिस चारों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह एनएच- 33 पर जांच के दौरान अवैध रूप से बालू ले जा रहे चार वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है. वाहन में लदे बालू का अब तक किसी प्रकार का कागजात नहीं पेश किया गया है. आगे कागजात आता है तो उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन