मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कपाली ओपी पुलिस ने ऑटो में लदा 800किग्रा पोस्तु किया जब्त, दो गिरफ्तार Kapali OP police seized 800 kg Postu

लेखक: प्रकाशित:
कपाली ओपी पुलिस ने ऑटो में लदा 800किग्रा पोस्तु किया जब्त, दो गिरफ्तार Kapali OP police seized 800 kg Postu


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुड़ीसिल्ली से एक मालवाहक ऑटो से करीब 800 किग्रा पोस्तु का दाना जब्त किया है. बताया गया है कि कपाली ओपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुड़ीसिल्ली के समीप जमशेदपुर की ओर जा रहे नीले रंग के एक मालवाहक ऑटो संख्या- जे एच05डीए/ 1322) को रोकने का प्रयास करने पर वह भागने लगा. वहां तैनात पुलिस बलों द्वारा उक्त ऑटो को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. इस दौरान वाहन में मौजूद दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिरासत में लिए गए युवकों में संतोष कुमार और निलेश कुमार शामिल हैं. मूल रूप से दोनों चतरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्तमान में जमशेदपुर के भुईयाडीह स्थित किराए के एक मकान में रह कर पोस्तु बेचने का अवैध कारोबार कर रहे थे. ओपी प्रभारी संदीप द्वारा पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों चतरा से पोस्तु की तस्करी कर जमशेदपुर में ऊंचे दामों में बेचने का काम करते थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन