मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अपहृत नावालिग 12 दिनों बाद सकुशल बरामद Kidnapped minor recovered safely after 12 days

लेखक: प्रकाशित:
ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अपहृत नावालिग 12 दिनों बाद सकुशल बरामद Kidnapped minor recovered safely after 12 days


अपहरणकर्ता गिरफ्तार, टेंपो जब्त
चांडिल: विगत 25 जुलाई को  ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक से अपहृत एक नाबालिग बच्चे को दिन पुलिस ने अपहरणकर्ता की चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है. स्थानीय लोगों और तकनीकी सहयोग से अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने उसे रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र  स्थित जगन्नाथपुर के मलारकोचा मौसरबाड़ी के समीप से बरामद किया है. पुलिस ने बच्चे के अपहरण करने के आरोप में माैसीबाड़ी, मलारकोचा के निवासी मनपुरन मलार को भी गिरफ्तार करते हुए उस टेंपो को भी जब्त किया है जिसे बच्चे का अपहरण करने के लिए उपयोग किया गया था. इस सम्बंध में जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक में जड़ी-बूटी बेचने वाले मनेजर राठौर ने ईचागढ़ थाना में लिखित सूचना दी थी कि उनके नाबालिग नौ वर्षीय पुत्र नागेंद्र राठौर को अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है. उक्त सूचना पर ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग के अपहरण कांड को बेहद गंभीरता से लिया और उसके शीघ्र बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया. साथ ही, ईचागढ़ थाना प्रभारी को विशेष रूप से संवेदनशील होकर अनुसंधान करते हुए छापामारी करने का आदेश दिया था. अनुसंधान के क्रम में मानवीय सूत्र व तकनीकी सहयोग से ईचागढ़ थाना प्रभारी और अनुसंधानकर्ता पुअनि शैलेंद्र टुडू ने रविवार को रांची से 37 वर्षीय मनपुरन मलार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके ही घर से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मनपुरण मलार ने अपना दोष स्वीकार करते हुए बताया कि बीते 25 जुलाई को दोपहर में मिलन चौक से उक्त बालक को अगवा कर अपने टेंपो में बैठा लिया था. पुलिस ने उक्त टेंपो (संख्या-जेएच01सीपी/ 5293) को भी बरामद कर लिया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन