मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने इंद्रधनुष अभियान के तहत किया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ Health Minister launches vaccination campaign under Indradhanush campaign

लेखक: प्रकाशित:
स्वास्थ्य मंत्री ने इंद्रधनुष अभियान के तहत किया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ Health Minister launches vaccination campaign under Indradhanush campaign

11 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी- बन्ना गुप्ता
सरायकेला:  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत शून्य से पांच साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. सोमवार को सरायकेला सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को ग्यारह प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है. उन्होंने राज्य के सभी अभिभावकों से शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कराने की अपील किया ताकि उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके. इससे पूर्व उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर मंत्री का स्वागत किया गया. इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त पर आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी और उनके अनुभवों का लाभ जिलावासियों को मिलेगा. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन