मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए गए कई दिशा निर्देश 20 point program implementation committee meeting held

लेखक: प्रकाशित:
20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए गए कई दिशा निर्देश 20 point program implementation committee meeting held


योजनाओं के उद्देश्य को पूर्ण करें पदाधिकारी- मंत्री
सरायकेला:  जिला समाहरणालय सभागार मे सोमवार को 20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत सभी सदस्य मौजूद थे. बैठक में मंत्री द्वारा क्रमवार विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले को सर्वगिण विकास के पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है. पदाधिकारी अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े. उन्होंने कहा कि इस बाबत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है. अतः पदाधिकारी संचालित योजनाओं के उदेश्य को पूर्ण करने को लेकर कार्य करें. उन्होंने विकास योजनाओं मे गुणवातापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई, सविता महतो समेत अन्य सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत, पेयजल, सड़क समेत अन्य समस्याओं के बावत मंत्री को अवगत कराया गया जिसके समाधान एवं सुझाव पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई. इन समस्याओं में जिला स्तर से होने वाली योजनाओं को पूर्ण करने तथा राज्य स्तर से होने वाली योजनाओं को विभागों से समन्वय स्थापित कर उनका निष्पादन कराने का निर्देश भी उन्होंने   दिया. बैठक मे पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आदित्यपुर नप के अपर नगर आयुक्त, आईटीडीए के परियोजना निदेशक, अपर उपायुक्त, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन