मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम, बीयू, सीयू, वीवीपीएटी की एफएलसी शुरू FLC of EVM, BU, CU, VVPAT started amid tight security

लेखक: प्रकाशित:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम, बीयू, सीयू, वीवीपीएटी की एफएलसी शुरू FLC of EVM, BU, CU, VVPAT started amid tight security

#उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने एफएलसी कार्य का लिया जायजा
जमशेदपुर: भारत निवार्चन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला में ईवीएम, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी की प्राथमिक स्तरीय जांच मंगलवार से शुरू हो गई है. जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह पंचायत स्थित ईवीएम वेयर हाउस में प्रशासनिक व तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में एफएलसी शुरू की गई. इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार एफएलसी के पहले दिन किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा मौके पर मौजूद टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान एसओआर-सह- एफएलसी पर्यवेक्षक दीपू कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे. उप विकास आयुक्त ने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक एफएलसी पूरा कर लिया जाएगा. तकनीकी जांच के लिए इसीआईएल के इंजीनियर्स की टीम आई है. उन्होने कहा कि ईवीएम को चुनाव तक वेयर हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा. ईवीएम, बीयू, सीयू, वीवीपीएटी को जांच करने का काम पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ किया जा रहा है. ईवीएम के एफएलसी कार्य को लेकर जांच स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जांच केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही है. साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अग्निशामन की व्यवस्था, एफएलसी कार्य की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है. वहीं मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है जिससे जांचोपरांत ही प्रत्येक व्यक्ति को अंदर जाने जाने दिया जा रहा है. वहीं पूरे एफएलसी कार्य की सघन निगरानी हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में लाइव वेबकास्टिंग भी की जा रही है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन