मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मणिपुर घटना के विरोध में महागठबंधन इंडिया के बैनर तले किया गया जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन Demonstration in front of Jamshedpur Deputy Commissioner's office under the banner of Mahagathbandhan India in protest against Manipur incident

लेखक: प्रकाशित:
मणिपुर घटना के विरोध में महागठबंधन इंडिया के बैनर तले किया गया जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन Demonstration in front of Jamshedpur Deputy Commissioner's office under the banner of Mahagathbandhan India in protest against Manipur incident

जमशेदपुर: मणिपुर घटना के विरोध में इंडिया महागठबंधन के बैनर तले मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस  कार्यक्रम में कांग्रेस, झामुमो आप, जदयू के अलावा गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान सभी दलों के नेताओं ने मणिपुर की घटनाओं को लेकर केंद्र और मणिपुर सरकार को जमकर कोसा. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह डबल इंजन की सरकार का राग अलापते हैं. मणिपुर में डबल इंजन सरकार की करतूत सबके सामने आ गई है. भाजपा सरकार की बुनियाद कत्ल और खून पर टिकी हुई है. कहा कि मणिपुर में इतने दिनों से हिंसा जारी है. जुल्म का नंगा नाच हो रहा है। महिलाओं को नंगा कर परेड कराई जा रही है. किन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान पर जूं नहीं रेंग रही. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसी बेशर्म सरकार है. मणिपुर में इंसानों पर हो रहे जुल्म पर भी इनके दिल नहीं पिघल रहा है. इस दौरान नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर मणिपुर की समस्या का हल निकालने की मांग की.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन