मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से उमेश शर्मा नामक रेल कर्मचारी की मौत Umesh Sharma, a railway employee, died after being hit by a train

लेखक: प्रकाशित:
ट्रेन की चपेट में आने से उमेश शर्मा नामक रेल कर्मचारी की मौत Umesh Sharma, a railway employee, died after being hit by a train

मृतक का फ़ाइल फोटो
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से उमेश कुमार शर्मा नामक एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतक चक्रधरपुर रेल मंडल के बिजली विभाग आरएसओएस एसडीओपी में खलासी के पद पर काम करता था और चक्रधरपुर स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था। मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर स्टेशन के आरआरआई बिल्डिंग के समीप लाइन नंबर 3 में एक ट्रेन की चपेट में आने से उनका पैर कट गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेल कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी रेलवे अस्पताल पहुंच गए हैं जहां उनकी रो-रो कर उनका बुरा हाल है. इधर रेल कर्मचारी की मौत के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा इसकी जांच का भी आदेश दे दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे राजकीय पुलिस जीआरपी रेलवे अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन