मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा रांची मुख्य मुख्य मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर से लगी भीषण आग Fierce fire caused by collision of two vehicles on Tata Ranchi main road

लेखक: प्रकाशित:
टाटा रांची मुख्य मुख्य मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर से लगी भीषण आग Fierce fire caused by collision of two vehicles on Tata Ranchi main road


■ एक चालक की झुलसकर मौत, दूसरे की स्थिति गम्भीर
चांडिल :  जिले के चांडिल थाना अंतर्गत टाटा-रांची एनएच 33 पर भादुडीह के समीप बीती रात करीब दो बजे दो वाहन में हुई टक्कर से दोनों वाहन में आग लग गई. इस विभत्स घटना में एक वाहन चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा वाहन चालक गम्भीर रूप से झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक टेलर तेज रफ्तार से रांची की ओर से जमशेदपुर जा रही थी. भादुडीह के समीप सड़क के दूसरी ओर जमशेदपुर से चेचिस रांची की ओर जा रही थी. सम्भवतः टायर में हवा लेने के उद्देश्य से अपने विपरित सड़क पर जाने से तेज रफ्तार से आ रही टेलर ने जबदस्त टक्कर मार दी जिससे चेचिस में आग लग गई. उसकी चपेट में आने से टेलर में भी आग लग गई. देर रात होने के कारण बचाव नहीं किया जा सका जिससे चेचिस के चालक की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई. वही टेलर चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर देर रात ही दलबल के साथ चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तबतक एक चालक की मौत हो गई थी. दूसरे टेलर चालक की जलने से हालत गंभीर बनी हुई थी जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. दोनों चालको की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन