मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मानगो गुरुद्वारा बस्ती के समीप अपराधियों ने देर रात युवक की गोली मारकर हत्या की Criminals shot dead a young man late night near Mango Gurdwara Basti

लेखक: प्रकाशित:
मानगो गुरुद्वारा बस्ती के समीप अपराधियों ने देर रात युवक की गोली मारकर हत्या की Criminals shot dead a young man late night near Mango Gurdwara Basti


जमशेदपुर : शनिवार की देर रात जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती शिव मंदिर के समीप अपराधियों ने स्थानीय निवासी पवन कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. इधर घायल अवस्था में उसके साथियों द्वारा पवन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच में जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक पवन गाय पालने का काम करता था. वह पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है.  पवन का मित्र देवा ने बताया कि वह और पवन दो अन्य साथियों के साथ नदी किनारे बैठे थे, तभी तीन की संख्या में आए अपराधियों में से एक अपराधी ने पवन के सिर में गोली मार दी. उसके बाद अपराधी नदी किनारे से होते हुए भाग निकले. भागते हुए अपराधियों द्वारा यह धमकी दी जा रही थी कि जो भी गवाही देगा उसे गोली मार दिया जाएगा. उसने बताया कि उनमें से दो अपराधी छोटे कद के थे जबकि एक लंबा था. मौके पर पहुंची मामले की तहकीकात कर रही है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन