मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच ने सरायकेला में निकली साइकिल रैली On the occasion of National Sports Day, Marwari Yuva Manch organized a cycle rally in Seraikela.

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच ने सरायकेला में निकली साइकिल रैली On the occasion of National Sports Day, Marwari Yuva Manch organized a cycle rally in Seraikela.


★एसपी, डीडीसी व पूर्व नप उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सरायकेला : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा की ओर से स्वास्थ्य जागरुकता के तहत साइक्लोथॉन साइकिल रैली का आयोजन किया गया. इस साइकिल रैली में छह सौ से अधिक लोग व स्कूली बच्चे शामिल हुए. सरायकेला स्थित एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय से प्रारम्भ हुई इस रैली को जिले के आरक्षी अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार, नप के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहां से यह साइकिल निकलकर गैरेज चौक, संजय चौक, कालूराम चौक, बस स्टैंड, बजरंग चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंच कर सम्पन्न हुई. इस मौके पर एसपी विमल कुमार ने कहा कि साइकिल चलाना शरीर के लिए काफी लाभदायक है. इससे मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग आदि से मृत्यु होने का खतरा कम रहता है. साथ ही, शरीर भी फुर्तीला रहता है. मौके पर उपस्थित नप के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने स्वस्थ रहने के लिए छोटे-छोटे कामों के लिए अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करने की सलाह दी. इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गम्हरिया शाखा की प्रमुख पूनम बहन समेत मंच के कई सदस्य उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन