मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला केएस कॉलेज में जिला स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन District level speech and quiz competition organized

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला केएस कॉलेज में जिला स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन District level speech and quiz competition organized

सरायकेला: काशी साहू कॉलेज सरायकेला में बुधवार को जिला स्तरीय भाषा एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केएस कॉलेज सरायकेला के प्रभारी प्राचार्य डॉ0 विनय कुमार सिंह उपस्थित थे. प्रतियोगिता में काशी साहू कॉलेज सरायकेला, एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया और इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस मौके पर निर्णायक मंडली में एक्सआईटीई के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नवल नारायण चौधरी और इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन के एनएसएस अधिकारी ओम प्रकाश मौजूद थे. बताया गया है कि प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा आगामी पांच अगस्त को की जाएगी। इस प्रतियोगिता में एक्सआईटीई महाविद्यालय की ओर से दो छात्राएं सिमरन कुमारी और रश्मि मिश्रा ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया था. इस मौके पर केएस कॉलेज सरायकेला के हिंदी विभाग की डॉ0 सुप्रभा, इतिहास विभाग के प्रो0 प्रकाश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी मनोज महतो, प्रो0 विनीता आदि उपस्थित थी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन