मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक समेत तीन यात्री घायल, चालक की हालत गंभीर Three passengers including auto driver injured due to collision of unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक समेत तीन यात्री घायल, चालक की हालत गंभीर Three passengers including auto driver injured due to collision of unknown vehicle

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुवर्णरेखा भवन के समीप टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिए जाने से ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो का चालक समेत उसपर सवार तीन यात्री घायल हो गए जबकि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए आदित्यपुर स्थित साईं नर्सिंग होम भेज दिया गया. इसमे गोलमुरी रोड नं 10 निवासी ऑटो चालक की स्थिति गम्भीर बताई गई है. मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सवारी लेकर जा रहा था. इसी दौरान आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा भवन मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे सफेद रंग के नैक्सन गाड़ी द्वारा ऑटो में सीधी टक्कर मार दी गई जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. मौका देख कर नैक्सन चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन