मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा थाना क्षेत्र के पालोबेड़ा में पुलिस ने किया अवैध देसी शराब भट्ठी ध्वस्त, दो कारोबारी गिरफ्तार Illegal country liquor distillery demolished in Palobeda of Kandra police station area, two businessmen arrested

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा थाना क्षेत्र के पालोबेड़ा में पुलिस ने किया अवैध देसी शराब भट्ठी ध्वस्त, दो कारोबारी गिरफ्तार Illegal country liquor distillery demolished in Palobeda of Kandra police station area, two businessmen arrested

गम्हरिया: कांड्रा थाना अर्न्तगत पालोबेड़ा गांव के बुरजुडीह टोला में छापेमारी कर पुलिस ने नाला किनारे संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए वहां भारी मात्रा में अवैध महुआ जावा को नष्ट कर दिया है। पुलिस ने उस चुलाई भट्ठी से 145 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है। कांड्रा थाना में एक प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ0 विमल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पालोबेड़ा गांव के बुरजुडीह टोला में नाला किनारे अवैध रूप से देशी महुआ शराब की चुलाई की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर उक्त अवैध शराब भठ्ठी को ध्वस्त करते हुए करीब 500 किग्रा जावा महुआ को नष्ट कर दिया। साथ ही, इसमें संलिप्त डुमरा निवासी घोजू मंडल और महावीर मंडल को वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छापेमारी का भनक लगते ही कुछ अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने उक्त शराब अड्डे से देसी शराब के ट्रांसपोर्टिंग में इस्तेमाल होने वाले एक बाइक और एक साइकिल को भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध धंधों को फलने- फूलने नहीं दिया जाएगा। कहा कि अपराध और अपराधिक तत्वों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। इस छापेमारी टीम में थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो के साथ एएसआई राहुल सिंह, संतोष उरांव, एसआई गुरूवा मुण्डा, अंगरक्षक दिलेश्वर उरांव, श्यामलाल मुर्मू, हवलदार गौतम कुमार, आरक्षी सुजीत उरांव आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन