मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस में संचालित एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण DC inspected FLC work conducted in EVM warehouse

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस में संचालित एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण DC inspected FLC work conducted in EVM warehouse

एफएलसी कार्य का निरीक्षण करते डीसी

#भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का डीसी ने दिया निर्देश

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा गुरुवार को सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया. इस मौके पर उपायुक्त ने इवीएम कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी से वेयरहाउस में चल रहे कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में कुल 8 अभियंताओं के द्वारा इवीएम वीवीपीएटी मशीन का फर्स्ट लेवल चेकिंग किया जा रहा है. बताया कि एफएलसी कार्य 9 अगस्त से 24 अगस्त तक संचालित रहेगी. इस क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए एफएलसी कार्य पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा वेयरहाउस में सुरक्षा प्रोटोकॉल, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस मौके पर सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन