मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त नें किया फलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए/ आइडीए अभियान का शुभारंभ

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त नें किया फलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए/ आइडीए अभियान का शुभारंभ



सरायकेला:  सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से गुरुवार को जिले में फ्लेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए/आईडीए अभियान की शुरुआत की गई. इसका शुभारम्भ उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने स्वंय फाइलेरिया की दवा खाकर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जन-सहभागिता जरूरी है. अभियान के सफल संचालन के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करें. इस दौरान उन्होंने अभियान के सफल संचालन को लेकर सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी दवा प्रशासक अभियान के उद्देश्य को पूरा करने हेतु शत प्रतिशत योग्य लोगों को मानक के अनुसार दवा खिलाना सुनिश्चित करें. साथ ही, एमडीए की सही रिपोर्ट कार्यालय में ससमय उपलब्ध कराएं। इस मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ0 अजय सिन्हा ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 अगस्त से आगामी 25 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसमें 10 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा. उस दिन सभी महत्वपूर्ण जगहों पर बूथ लगाकर लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा. उसके बाद 11 से 25 अगस्त तक घर-घर जाकर दवा सेवन कराएंगे. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा का सेवन नहीं करना है. बताया कि जब व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जाएगा और उनमें अगर फलेरिया के कृमि मौजूद होंगे तो दवा सेवन के बाद उसके कुछ लक्षण प्रदर्शित होंगे, जैसे सर दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना या उल्टी होना, बदन दर्द, हल्का बुखार इत्यादि हो सकता है. कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन सदर उपाधीक्षक डॉ0 नकुल किशोर प्रसाद, डीपीएम निर्मल दास, अर्चना तिग्गा समेत कई चिकित्सक और सहिया दीदी उपस्थित थी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन