मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजसू सुप्रीमो ने किया 'संपूर्ण झारखंड' नामक पुस्तक का विमोचन AJSU supremo released a book named 'Sampoorna Jharkhand'

लेखक: प्रकाशित:
आजसू सुप्रीमो ने किया 'संपूर्ण झारखंड' नामक पुस्तक का विमोचन AJSU supremo released a book named 'Sampoorna Jharkhand'

पुस्तक विमोचन करते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व अन्य अतिथिगण

जमशेदपुर: बोधी मैदान जमशेदपुर में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव प्रोफेसर रवि शंकर मौर्य और अजय भगारके द्वारा लिखित पुस्तक 'संपूर्ण झारखंड' का विमोचन किया गया. इस मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने पुस्तक का विमोचन किया. इस मौके पर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता, पदम श्री छूटनी महतो एवं डॉ. रामदयाल मुंडा के सुपुत्र सह केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गुंजन एकिर मुंडा भी मौजूद थे. इससे पूर्व स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय भगरके द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया. इस मौके पर आजसू सुप्रीमो ने कहा कि यह पुस्तक न केवल छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है, बल्कि यह पुस्तक राजनीतिक व सामाजिक जीवन जीने वाले झारखंड के तमाम जनमानस को पढ़ना चाहिए. उन्होंने पुस्तक के लेखकों की सराहना प्रशंसा किया. इस मौके पर प्रो0 रवि शंकर मौर्य ने कहा कि यह पुस्तक झारखंड में होने वाली  सभी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है. साथ ही साथ वे जो झारखंड के विभिन्न पहलुओं को जानना एवं समझना चाहते हैं, वैसे तमाम जनमानस को यह पुस्तक अपने घर में रखनी चाहिए.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन