मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के सात कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बदले गए, नए अध्यक्ष के नामों की हुई घोषणा Block president changed with Congress

लेखक: प्रकाशित:
जिले के सात कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बदले गए, नए अध्यक्ष के नामों की हुई घोषणा Block president changed with Congress



गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार तथा जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिले के सात प्रखंडों के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा नए नामों का अनुमोदन कर सूची जारी कर दी गई है. उनके अनुमोदन के पश्चात जिला कमेटी की ओर से सभी सात प्रखंडों के अध्यक्षो की घोषणा की गई. जारी सूची के अनुसार, राहुल यादव को आदित्यपुर नगर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अखिलेश तिवारी को गम्हरिया प्रखंड, राजाराम महतो को चांडिल, शानुर रहमान को कपाली,   देवेंद्र नाथ दास को सरायकेला, सुदाम बोदरा को खरसावां तथा फागु सिंह मुंडा को कुचाई प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. नवनियुक्त सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर प्रखंड, नगर, पंचायत एवं बूथ कमेटी का गठन कर  जिला कांग्रेस से अनुमोदन उपरांत प्रदेश कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन