मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी कला केंद्र भवन बड़बिल में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित Competition organized on World Tribal Day

लेखक: प्रकाशित:
विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी कला केंद्र भवन बड़बिल में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित Competition organized on World Tribal Day


प्रतिभागी छात्रा को प्रशस्ति पत्र देते डीसी रविशंकर शुक्ला
उपायुक्त ने प्रतिभागियों के बीच बांटे प्रशस्ति पत्र व पाठ्य सामग्री
सरायकेला: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी कला केंद्र बड़बिल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला उपस्थित थे. इस दौरान आदिवासी रीति-रीवाज के अनुसार मुख्य अतिथि समेत अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया. इस मौके पर सर्वप्रथम भवन परिसर स्थित वारंगचिपी लिपि के जनक लाखो बोदरा की प्रतिमा पर मुख्य अथिति व अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस प्रतियोगिता में एनआर प्लस टू उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय, सरायकेला तथा आश्रम विद्यालय कुचाई के काफी संख्या में बच्चो ने भाग लिया था. उनके बीच आदिवासी समाज के रहन-सहन, वेशभूषा, संस्कार, संस्कृति, परंपरा एवं रीति-रिवाज पर आधारित चित्रांकन आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता के पश्चात उसमे भाग लेने वाले प्रतिभागियों  के बीच उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया. इस दौरान बच्चों से वार्ता कर उपायुक्त ने उन्हें शिक्षा के साथ-साथ चित्रकला, खेल प्रतियोगिता, क्विज आदि में भी भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह देते हुए उन्हें शुभकामनाएं  दी. इस मौके पर ज़िप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरु के अलावा कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन