मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ब्रह्मर्षि समाज का महा रक्तदान शिविर 27 अगस्त को Maha blood donation camp of Brahmarshi Samaj on 27th August

लेखक: प्रकाशित:
ब्रह्मर्षि समाज का महा रक्तदान शिविर 27 अगस्त को Maha blood donation camp of Brahmarshi Samaj on 27th August



गम्हरिया: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला-खरसावां की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष लालबाबू सिंह की अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में संपन्न हुई. बैठक में आगामी रविवार, 27 अगस्त को महा रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान शिविर के सफल आयोजन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया ताकि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कराया जा सके. इसके लिए समाज के लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई. इस मौके पर आरपी चौधरी, राजीव मोहन सिंह, विमल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार राय, नागेश्वर शर्मा, भूपेंद्र कुमार राय, मुन्ना सिंह, नरेंद्र चौधरी, प्रेम कुमार निर्मल समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन