मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिंहभूम जिला सन्तमत सत्संग समिति द्वारा तीन दिवसीय ध्यानाभ्यास सह सत्संग का आयोजन Three day meditation cum satsang organized in Dhirajganj

लेखक: प्रकाशित:
सिंहभूम जिला सन्तमत सत्संग समिति द्वारा तीन दिवसीय ध्यानाभ्यास सह सत्संग का आयोजन    Three day meditation cum satsang organized in Dhirajganj



गम्हरिया: सिंहभूम जिला सन्तमत सत्संग समिति की ओर से गम्हरिया के धीरजगंज स्थित सत्संग आश्रम में तीन दिवसीय ध्यानाभ्यास सह सत्संग का आयोजन रविवार को प्रारम्भ हुआ. इस मौके पर मुख्य रूप से मेही बाबा आश्रम कुप्पाघाट, भागलपुर से स्वामी केदारनाथ बाबा और महेश्वर दीन बाबा उपस्थित थे. कार्यक्रम का प्रारम्भ गुरु वंदना, प्रार्थना और आरती से किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए. इसके बाद भागलपुर से आए संतों द्वारा ईश्वर की भक्ति पर प्रवचन दिया गया. उन्होंने कहा कि   नि:स्वार्थ भाव से ईश्वर की भक्ति करना ही सच्ची भक्ति है और यह हमारा परम कर्तव्य है. प्रभु का सच्चा भक्त वही है जो भगवान से ही प्रेम करता है. सच्चे हृदय से उन्हें याद करता है, किंतु उनसे संसार की कोई वस्तु नहीं मांगता. इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को ध्यानाभ्यास करने के तरीकों और उससे होने वाले लाभों को भी बताया. इसके आयोजन में समिति के मुरलीधर केडिया, कमलेश शर्मा, राम किशोर शर्मा, मंत्री रमन लाभ, अनिल शर्मा, शारदा अग्रवाल, उमेश सिंह, संजय कुमार आदि सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन