मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया कांड्रा के नए आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा का स्वागत Asmit Verma, new RPF in-charge of Kandra welcomed

लेखक: प्रकाशित:
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया कांड्रा के नए आरपीएफ  प्रभारी अस्मित वर्मा का स्वागत Asmit Verma, new RPF in-charge of Kandra welcomed



कांड्रा: स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों द्वारा कांड्रा आरपीएफ थाना के नए प्रभारी अस्मित वर्मा का स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया. इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी ने मौजूद लोगों को रेल व यात्रियों की सुरक्षा के बावत कई जानकारियां दी. उन्हें चलती ट्रेन पर पथराव नहीं करने, मानव तस्करी रोकने, महिलाओं की सुरक्षा करने और आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना देने के बावत जानकारी दी गई. कहा कि कांड्रा स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा एवं लंबित मामलों का निष्पादन टीम बनाकर करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि यात्री सुरक्षा में लगे जवानों को ड्यूटी के दौरान चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है, ताकि ट्रेनों में अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके. इस मौके पर समाजसेवी डॉ0 जोगेंद्र प्रसाद महतो, पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह, रंजीत मोदक, भवेश पंडित, श्याम बाबू यादव, अजय शुक्ला, जेएसएलपीएस कर्मी सुनीता प्रमाणिक, चंदन डे आदि उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन