मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संस्कार प्ले स्कूल आदित्यपुर का वार्षिकोत्सव आयोजित Sanskar Play School Adityapur's anniversary organized

लेखक: प्रकाशित:
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संस्कार प्ले स्कूल आदित्यपुर का वार्षिकोत्सव आयोजित Sanskar Play School Adityapur's anniversary organized

आदित्यपुर : आदित्यपुर के भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियाडीह के प्राचार्य गोपाल झा, विशिष्ठ अतिथि भारत संस्कार के महासचिव डा एन सिंह, संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत संस्कार संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने किया. अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि गोपाल झा ने समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के साथ साथ मनोरंजन भी होता है। इस अवसर पर प्राचार्या उर्वशी मेहता के निर्देशन और संचालन में संस्कार से संबंधित नृत्य व संगीत की प्रस्तुति के अलावा सामाजिक बुराइयों नशा उन्मूलन, पर्यावरण, जल संरक्षण, संबंधित नृत्य एवं संगीतमय प्रस्तुति भी बच्चो द्वारा की गई. इस दौरान बच्चों की माताओं और प्राचार्य समेत शिक्षिकाओं ने भी नृत्य, संगीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को और मनमोहक बना दिया. कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य उर्वशी मेहता, शिक्षिका मुनमुन, कुमकुम, अंजना, सावित्री, संगीत शिक्षक सुबीर, योग शिक्षक टिंकू सिंह, चित्रकला शिक्षक लखन आदि की प्रमुख भूमिका रही. अंत में  विद्यालय के निदेशक सह भारत संस्कार के उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने  धन्यवाद ज्ञापन किया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन