मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ज़िप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने जुरगुड़िया गांव के पांच मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को किया सम्मानित Zip President Sonaram Bodra felicitated five matriculation passed students of Jurgudiya village

लेखक: प्रकाशित:
ज़िप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने जुरगुड़िया गांव के पांच मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को किया सम्मानित Zip President Sonaram Bodra felicitated five matriculation passed students of Jurgudiya village

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना पंचायत अंतर्गत जुरगुड़िया गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले गांव के पांच छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राकेश टुडू, दुर्गी किस्कू, शिक्षा टुडू, सुकंति बेसरा और राघु मुर्मू को उच्चतर शिक्षा में उपयोगी सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार शिक्षा के लिए गंभीर है और राज्य में स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है. इसके तहत राज्य के बच्चो के कल्याण हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व पोशाक, छात्रवृत्ति में वृद्धि, सावित्रीबाई फुले योजना से किशोरियों के लिए शत प्रतिशत शिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया देवीलाल सोरेन समेत काफी संख्या में ग्रामीण और बच्चे उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन