मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा स्थित मथुरा स्टोर का टीना हटाकर चोरों ने नकद समेत कई सामानों की चोरी की Theft in Mathura store located in Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा स्थित मथुरा स्टोर का टीना हटाकर चोरों ने नकद समेत कई सामानों की चोरी की  Theft in Mathura store located in Kandra

कांड्रा:  बीते शनिवार की रात कांड्रा बाजार के मुख्य पथ स्थित मथुरा स्टोर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. चोरों ने दुकान  की छत में लगे टीना के हुक को  हाथ तोड़ कर टीना हटाकर अंदर घुसकर वहां कैश बॉक्स में रखा खुदरा पैसा, कई सिगरेट पैकेट्स, कैडबरी चॉकलेट्स समेत कई सामानों की चोरी कर ली. दुकानदार के अनुसार बीते शनिवार की रात 11 बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह करीब पांच बजे दुकान खोलने आया तो दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ पाया. साथ ही, दुकान से कई सामान भी गायब पाया गया. तत्पश्चात उन्होंने चोरी की सूचना फोन के माध्यम से कांड्रा थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी पास्कल द्वारा उन्हें थाना आकर लिखित आवेदन देने की बात कही गई है. विदित है कि क्षेत्र इन दिनों नशाखोरी का धंधा बढ़ गया है जिस कारण आए दिन किसी न किसी दुकान में चोरी की वारदातें हो रही है. कई दुकानदारों द्वारा कानूनी प्रक्रिया में नहीं पड़ने के चलते थाना में मामला दर्ज नहीं करवाया जाता है, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ गया है. दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने बताया कि रात भर बिजली नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों द्वारा अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन