मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की बैठक आदित्यपुर में आयोजित रूबी सिंह बनी जिलाध्यक्ष और रिद्धि सिंह महामंत्री Meeting of International Kshatriya Veerangana Foundation

लेखक: प्रकाशित:
अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की बैठक आदित्यपुर में आयोजित रूबी सिंह बनी जिलाध्यक्ष और रिद्धि सिंह महामंत्री Meeting of International Kshatriya Veerangana Foundation

आदित्यपुर: अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की एक बैठक आदित्यपुर स्थित कल्पनापुरी सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संस्था की अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने की. इस मौके पर फाउंडेशन के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कल्पनापुरी निवासी रूबी सिंह को सरायकेला खरसावां जिले का अधध्यक्ष और रिद्धि सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया. भारती सिंह ने रूबी सिंह और रिद्धि सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया तथा दोनों नए पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत और विस्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हम वीरांगनाओं को गरीब बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना है. गरीब क्षत्रिय परिवार को जरूरत पड़ने पर सहयोग भी करना है. बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था की पदाधिकारी सीमा सिंह ने कहा कि एकता ही हमारी मजबूती का मूल मंत्र है. इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष रूबी सिंह और महामंत्री रिद्धि सिंह ने संगठन और समाज के प्रति समर्पित भाव से काम करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रीती सिंह, विभा सिंह, अर्चना सिंह, सुनीता सिंह, मनु माया सिंह, गुड़िया भारद्वाज, अंजली सिंह, राखी सिंह, सुनीता सिंह, संध्या सिंह आदि उपस्थित थीं.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन