मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व बाघ दिवस के मौके पर बच्चों को कराया गया जूलोजिकल पार्क का भ्रमण Children visited the Zoological Park

लेखक: प्रकाशित:
विश्व बाघ दिवस के मौके पर बच्चों को कराया गया जूलोजिकल पार्क का भ्रमण Children visited the Zoological Park

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के नेंगटासाई ग्राम अंतर्गत महुलडीह टोला स्थित शिशु शिक्षा निकेतन के बच्चों को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन की ओर से जमशेदपुर स्थित टाटा जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण कराया गया. इस दौरान सर्वप्रथम बच्चों को जेआरडी टाटा के 119वीं जयंती पर गोपाल मैदान में आयोजित एयरोमॉडलिंग शो दिखाया गया। तत्पश्चात उन्हें जुबिली पार्क का भ्रमण भी कराया गया. इस दौरान फाउंडेशन के झारखंड राज्य प्रभारी आकाश महतो द्वारा बच्चों को संबंधित चीजों के बारे में भी जानकारी दी गई. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किताबों से बाहर आकर इस तरह की प्राकृतिक वास्तविकता से भी रूबरू होते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने के लिए बाघों का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है. बाघ एक अम्ब्रेला स्पीशीज़ है. अतः इसके संरक्षण के माध्यम से 'अनगुलेट्स' अर्थात खुर वाले जीव, परागणकारी जीव और अन्य छोटे जानवरों की कई अन्य प्रजातियों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है. कहा कि अगर बाघ को अभी नहीं बचाया गया तो आगे वह विलुप्त हो जाएगा जिससे भोजन श्रृंखला असंतुलित हो जाएगी। जिससे अप्रत्यक्ष रूप से मानव पर भी प्रभाव पड़ेगा. इसलिए  उसे बचाने पर जोर देना चाहिए. अंत में विद्यालय प्रभारी गोपाल महतो द्वारा कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इसके आयोजन में संस्था के दीपक महतो, तरुण महतो, तारा महतो, मनीषा कुमारी, जोगेंद्र कालिंदी, राधिका महतो, पायल महतो, निशा महतो, तनु महतो, प्रवीण गोराई, गुंजन महतो व देवनारायण महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन