मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में धूमधाम से मनाया गया मुहर्रम पर्व, पुलिस रही मुस्तैद Muharram festival celebrated with pomp in Adityapur Muslim basti

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में धूमधाम से मनाया गया मुहर्रम पर्व, पुलिस रही मुस्तैद Muharram festival celebrated with pomp in Adityapur Muslim basti

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित मुस्लिम बस्ती में मुहर्रम पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर बस्ती के दो अखाड़ों की ओर से जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया। पुराना मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसी नूरजहां ने बताया कि यह पर्व मातम का है. अखाड़ों में करतब दिखाने के बाद तजिया जुलूस निकाला जा रहा है. इस दौरान शहीद मो इस्लाम अखाड़ा में भी करतबबाजों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। इस मौके पर अतिथि के रूप में समाजसेवी गणेश चौधरी मौजूद थे जिन्हें लाइसेंसी मंजूर आलम और शेख हसन की ओर से सम्मानित किया गया. इस मौके पर मंजूर आलम ने बताया कि इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना काफी अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके दसवें दिन यानी 29 जुलाई को रोज-ए-आशुरा मनाया जाता है. इस पर्व को लेकर मुस्लिम बस्ती में गहमागहमी रही. इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मुस्तैद रही. क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में जहां गम्हरिया सीओ मनोज कुमार तैनात रहे, वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार भी खुद गश्त करते नजर आए. चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन