मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के नए एसपी डॉ. विमल कुमार ने किया राजनगर थाना का निरीक्षण The new SP of the district Dr. Vimal Kumar inspected Rajnagar police station

लेखक: प्रकाशित:
जिले के नए एसपी डॉ. विमल कुमार ने किया राजनगर थाना का निरीक्षण The new SP of the district Dr. Vimal Kumar inspected Rajnagar police station


*जिले को अपराधमुक्त रखना व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता-एसपी*

सरायकेला:  जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार द्वारा शनिवार को राजनगर थाना का निरीक्षण किया गया. इस दौरान वे थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की विधि व्यवस्था की वर्तमान हालातों से अवगत होकर क्षेत्र में शांति कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त रखना व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. साथ ही जनता को भी उन्होंने बेहतर पुलिसिंग सेवा मिलने का भरोसा दिया. एसपी ने कहा कि जनता बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर थाना आएं. कहा कि किसी भी मामले में दो पहलू होते हैं. पक्ष और विपक्ष दोनों को सुना जाएगा. अंततः जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी. निर्दोष फंसाए नहीं जाएंगे. पुलिस और जनता एक दूसरे का परस्पर सहयोग करें ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके. एसपी ने इस दौरान मोहर्रम को लेकर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अपने धार्मिक परंपराओं के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाएं. पुलिस सदैव आपकी सेवा में उपलब्ध है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन