मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में समारोह आयोजित कर तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई Farewell given at XITE College

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में समारोह आयोजित कर तृतीय वर्ष के  छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई  Farewell given at XITE College

गम्हरिया।
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में समारोह आयोजित कर शैक्षणिक सत्र 2020-23 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह का आयोजन द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत कर किया गया। साथ हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में छात्रों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्राध्यापक प्रो0 शैलेश, फादर डॉ0 मुक्ति, प्रो0 निशित, प्रो0 सुष्मिता, डॉ0 प्रमोद, प्रो0 अमित, प्रो0 शालू, डॉ0 राधा और डॉ0 राजेश द्वारा तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान तीसरे वर्ष के छात्र अमिल कुमार और अंकिता ने अपने अनुभवों को साझा कर जूनियर्स को कई महत्वपूर्ण सलाह दी। इस मौके पर मानव जोशी और सिमरन एंजेल हेम्ब्रम को मिस्टर और मिस एक्सआईटीई का खिताब प्रदान कर सम्मानित किया गया जबकि
बेस्ट स्माइल का खिताब पूनम हेंब्रम और नोएल जॉय केरकेट्टा को दिया गया। इसी प्रकार बेस्ट पर्सनलिटी का खिताब अंकिता गोराई और रोहित सिंह को तथा सर्वश्रेष्ठ ड्रेस के लिए शालिनी कुमारी और स्वर्णिम कुमार पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रो0 सुष्मिता सेन, प्रो0 राजेश राणा, नवल चौधरी, डॉ0 राधा महाली, प्रो0 कंचन समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन