मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीएसएलपीएल ने किया घरेलू आग से सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन Workshop on Domestic Fire Safety

लेखक: प्रकाशित:
टीएसएलपीएल ने किया घरेलू आग से सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन Workshop on Domestic Fire Safety

गम्हरिया।
टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सिक्योरिटी एंड फायर तथा सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छोटा गम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में घरेलू आग से सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जगन्नाथपुर पंचायत की 45 गृहणियां समेत विद्या भारती उवि तथा एसएस हाई स्कूल की कई छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर कम्पनी के अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों ने विभिन्न कारणों से घरों में आग लगने की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आग बुझाने के तरीकों को सुक्ष्मता के साथ बताया। प्रशिक्षकों ने आग से बचाव के महत्व पर जोर देते हुए आग की घटनाओं को कम करने के लिए सरल लेकिन प्रभावी कदमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ज्वलनशील पदार्थों का उचित प्रबंधन, विद्युत उपकरणों का रखरखाव एवं गैस स्टोव के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया। साथ ही, प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला में ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, मुखिया निरोला सरदार समेत काफी संख्या में महिलाएं व छात्राएं उपस्थित हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन