मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा अजजा मोर्चा सरायकेला विधानसभा के प्रभारी बनने पर भाजपा नेता रमेश हांसदा का किया गया स्वागत Welcome to Ramesh Hansda on becoming Vis in-charge

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा अजजा मोर्चा सरायकेला विधानसभा के प्रभारी बनने पर भाजपा नेता रमेश हांसदा का किया गया स्वागत Welcome to Ramesh Hansda on becoming Vis in-charge

कांड्रा।
आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू हो गई है। आदिवासी बहुल सीट पर  फोकस कर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में कार्यकर्ता भी जी-जान से जुट गए हैं। इसी कड़ी में बीते बुधवार को झारखंड के 28 विधानसभा सीटों के प्रभारी व सांगठनिक प्रभारियों का मनोनयन भी किया गया था। इसमें सरायकेला विधानसभा में रमेश हांसदा को अजजा मोर्चा का विस प्रभारी तथा बास्को बेसरा को संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को कांड्रा एसकेजी मैदान में भाजपा नेता रमेश हांसदा का गम्हरिया प्रखंड महामंत्री मनोरंजन नंदी के नेतृत्व में स्वागत कर बधाई दी गई। इस मौके पर हांसदा ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा पूरे जोर-शोर के साथ लड़ेगी और जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। इस मौके पर मुख्य रूप से एसटी मोर्चा अध्यक्ष बाबूराम मार्डी, प्रखंड महामंत्री अजीत सिंह, किसान मोर्चा जिला सदस्य बीएन सिंह, गौरी शंकर टूडू, रोहिन टूडू, मनसा मुर्मू, लालचमण सरदार, लाल मार्डी, दसमथ सरदार, रहिमन मुर्मू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन