मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट पांच के शिविर में 350 यूनिट रक्त संग्रह

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट पांच के शिविर में 350 यूनिट रक्त संग्रह

गम्हरिया।
औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट 5 में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बीवीडिए के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उदघाटन कंपनी के सीपीओ एसपी सेनापति और कार्यकारी निदेशक राहुल बघाडिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कंपनी की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत इस प्रकार के शिविर का हर तिमाही में कंपनी के विभिन्न प्लांटों में आयोजन किया जाता है। किसी भी कर्मचारी या आसपास के क्षेत्र के लोगों को जरूरत पड़ने पर इसका कूपन प्रदान किया जा सकेगा ताकि वे मरीज की जान बचा सकें। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे मानव को जीवन प्रदान करता है। अतः ऐसे पुनीत कार्यों में समाज के हर वर्ग के लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से आसपास के गांवों में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर समेत कई जनोपयोगी कार्यक्रमों का भी लगातार आयोजन किया जाता है। इस शिविर के माध्यम से कुल 350 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। शिविर के सफल आयोजन में एचआर विभाग के नवीन सिन्हा, नीरज सिन्हा, गोपाल सिंहदेव, पुष्कर आनंद, डॉ0 एचएमपी सिन्हा, ललन सिंह, रोहित कुमार, केएन देव, अपेक्षा कुमारी, सारिका सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन