मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ भुरकुंडा शाखा की हुई बैठक, 26 को होने वाले महाधरना की तैयारियों पर हुई चर्चा, कहा- कई मायनों में ऐतिहासिक होगा यह धरना

लेखक: प्रकाशित:
अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ भुरकुंडा शाखा की हुई बैठक, 26 को होने वाले महाधरना की तैयारियों पर हुई चर्चा, कहा- कई मायनों में ऐतिहासिक होगा यह धरना


भुरकुंडा (रामगढ़)।
भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ भुरकुंडा शाखा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र मिश्रा वह संचालन विकास कांत सिन्हा ने किया। बैठक में क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद थंे। बैठक में कोयला मजदूरों की समस्याओं के समाधान को ले आगामी 26 जुलाई को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष होने वाले महाधरना की तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कहा गया कि भुरकुंडा परियोजना से लगभग 100 कर्मचारी महाधरना में हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है यह धरना सबों के लिए काफी हितकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह महाधरना कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। मौके पर शैलेंद्र सिंह, रोबिन मुखर्जी, अश्विन सहाय, शंभू रजवाड़, उमेश रविदास, मुद्रिका रविदास, सोमरा उरांव, मनोज मुंडा, रमेश कुमार, कृष्णा मुंडा, अनिल राय सुरेश साव सहित संघ के दर्जनों लोग मौजूद थें।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन