मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को ले बैठक आयोजित

लेखक: प्रकाशित:
फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को ले बैठक आयोजित

गम्हरिया।
आगामी दस अगस्त से आयोजित किए जाने वाले फायलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों और बीटीएम से नगर क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफल बनाने  की अपील किया। उन्होंने कहा कि इसके शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किए जाने की जरूरत है। अतः सभी कर्मी अपने अपने क्षेत्र में आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने आमलोगों से भी जिले को फायलेरिया मुक्त बनाने हेतु आईडीए की दवा अवश्य खाने की अपील किया। बैठक में गम्हरिया की स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 प्रमिला कुमारी, मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार, एमटीएस विश्वजीत महतो समेत नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन