मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास :पुरुषोत्तम A healthy soul resides only in a clean body: Purushottam.

लेखक: प्रकाशित:
स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास :पुरुषोत्तम A healthy soul resides only in a clean body: Purushottam.
पटमदा : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आदर्श मध्य विद्यालय बांगुडदा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम राय, विशिष्ट अतिथि बीआरपी शकुंतला महतो, सीआरपी मनोरंजन गोराई, पार्वती चरण महतो आदि उपस्थित थे। उन्होंने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इको क्लब के नोडल शिक्षिका सुष्मिता खां एवं इको क्लब के सदस्यों के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में इको क्लब की अध्यक्ष कक्षा आठ की बिनता महतो ने सभा को संबोधित करते हुए चार प्रकार के डस्टबिन (कूड़ादान) की उपयोगिता के संबंध में विशेष जानकारी दी। पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार राय ने बच्चों को विद्यालय सहित आसपास की साफ सफाई एवं पेड़ पौधों के संरक्षण के विषय में समझाया।साथ ही, संकल्प दिलाया कि वे अपनी पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी काम करें। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने को कहा। बीआरपी शकुंतला महतो ने इको क्लब के प्रोजेक्ट एवं कार्यों की काफी सराहनाकी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विष्णुपद महंती ने इको क्लब के सदस्यों को पुरस्कृत किया और महात्मा गांधी के जीवन में अनुशासन और सफाई के महत्व को बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्म्पद तिवारी, विनय कुमार पांडे, फुलमनी कच्छप, अरुणा टोप्पो, अनीता गोराई, आशीष कुमार, दीप्ति रानी महतो, साधना महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन