मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

द वारियर्स ऑफ कोल्हान ने धूमधाम से मनाया 94वां भारतीय वायुसेना दिवस The Warriors of Kolhan' celebrated the 94th Indian Air Force Day with great enthusiasm

लेखक: प्रकाशित:
द वारियर्स ऑफ कोल्हान ने धूमधाम से मनाया 94वां भारतीय वायुसेना दिवस The Warriors of Kolhan' celebrated the 94th Indian Air Force Day with great enthusiasm
जमशेदपुर : पूर्व सैनिकों को संस्था द वारियर्स ऑफ कोल्हान द्वारा 94वां भारतीय वायुसेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व सैनिक अपने परिवार संग शामिल हुए। इस अवसर पर 1971 युद्ध में लड़ाकू विमान नेट से 130 बार पाकिस्तानी सीमा में घुसकर हमले कर चुके एवं वायुसेना मेडल से सम्मानित एयर कोमोडोर स्व. भूपेंद्र सिंह मारवा की पत्नी मनजीत मारवा ने उपस्थित सभी मातृशक्ति संग के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। होटल गुडविल सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मारवा ने कहा कि एक सैनिक सिर्फ ड्यूटी नहीं करता, बल्कि स्वयं को देश के नाम समर्पित करता है। उन्होंने सैनिक की पत्नी एवं परिवार के समर्पण को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व वायुसैनिक एवं संस्था के अध्यक्ष एस शेखर ने 1932 से लेकर अबतक के भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने आने वाले पीढ़ी के युवाओं को राष्ट्र प्रथम के पथ पर चलने का संदेश दिया।

 देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम ने इस अवसर को देशभक्तिमय बनाया। कार्यक्रम में पवन मारवा, पूर्व सैनिक कैप्टन अनिल कुमार महतो, सुभाष कुमार, अर्जुन भगत, प्रकाश पाण्डेय, सत्यवान महतो , समृद्ध तिवारी , राजेन्द्र शर्मा, एसएस शर्मा सहित कई पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन देवशरण कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीसी प्रमाणिक ने दिया।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन