मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संस्कार प्ले स्कूल भाटिया में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन Solo Dance Competition Organized at Sanskar Play School, Bhatia

लेखक: प्रकाशित:
संस्कार प्ले स्कूल भाटिया में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन Solo Dance Competition Organized at Sanskar Play School, Bhatia
आदित्यपुर : भारत संस्कार ट्रस्ट की ओर से शिक्षा सप्ताह 2026 के अंतर्गत आदित्यपुर के भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित एकल नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि और प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त  नृत्यांगना डॉ. मीनाक्षी मधुरिमा उपस्थित थीं जबकि सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान,
Uploaded Image

भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ. नथुनी सिंह और संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित एकल नृत्य प्रारंभ हुई। इस दौरान एक से बढ़कर एक नृत्यों से सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो उठे। इस एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, सोनुआ, प्रखंड पश्चिम सिंहभूम आदि क्षेत्रों के कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी उभरती प्रतिभा का परिचय दिया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष  विनोद वार्ष्णेय ने किया जबकि संचालन उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डॉ. नथुनी सिंह ने दिया। समारोह को संस्कार प्ले स्कूल की प्राचार्य उर्वशी, शिक्षिका ज्योति, मुनमुन, आकृति, रिया, सुबीर और नृत्य शिक्षक राज ज्योति योग, सुनील, अंजना, सावित्री आदि ने सफल बनाने में सहयोग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जुस्को स्कूल साऊथ पार्क, जमशेदपुर की छात्रा रोनिका रही। जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर संस्कार प्ले स्कूल की अनन्या,  द्वितीय स्थान पर डीएवी, एनआईटी की भाग्यश्री व तृतीय स्थान पर डीएवी, एनआईटी की मानविका और उड़िया उच्च विद्यालय की आरोही रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन