मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान के समीप जमीन के अंदर दफन दो युवकों का शव मिला शव, क्षेत्र में सनसनी Bodies of two youths found buried underground near Rapcha football ground in Gamharia; sensation in the area.

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान के समीप जमीन के अंदर दफन दो युवकों का शव मिला शव, क्षेत्र में सनसनी Bodies of two youths found buried underground near Rapcha football ground in Gamharia; sensation in the area.
गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र से नौ दिनों से लापता दो युवकों राहुल हांसदा और तपन प्रधान के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों की निशानदेही पर रपचा जंगल में जमीन के अंदर से शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, पिंडाबेड़ा निवासी राहुल हांसदा और खरखावां निवासी तपन प्रधान विगत 13 अगस्त से लापता थे। दोनों की तलाश के दौरान पुलिस ने रविन्द्र मार्डी और फूलचंद हांसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह की मौजूदगी में रपचा जंगल में जमीन की खुदाई कर दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। मौके पर एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज, कांड्रा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे राहुल हांसदा और तपन प्रधान धातकीडीह स्कूल परिसर में बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शी सूरज हांसदा के मुताबिक, इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और युवकों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद तीनों को एक कार से गम्हरिया की ओर ले जाने की बात सामने आई। सूरज हांसदा किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन राहुल और तपन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दोनों के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। दोनों शवों की बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों युवकों की मौत के कारण और परिस्थितियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों और कथित हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Uploaded Image Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन